भागलपुर, जुलाई 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में वर्षों बाद शिक्षकेतर कर्मियों को प्रोन्नति मिलेगी। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी प्रक्रिया में जुटी हुई है। प्रोन्नति प्रक्रिया को लेकर कई बैठकें भी आयोजित हुई है। इसमें प्रोन्नति को लेकर जारी फॉर्मेट के मुताबिक आवेदन जमा हुए हैं। जिसकी स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन कर्मियों का अभिलेख पूरा नहीं होगा, उनकी प्रोन्नति अटक सकती है। साथ ही प्रोन्नति प्रक्रिया में शामिल जो कर्मी अपना शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे, उन्हें विभाग से प्रशासनिक अनुमति का पत्र भी अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय की सेवा में आने के बाद जिन कर्मियों ने भी कोई कोर्स पूरा किया है और वे प्रोन्नति के लिए उस कोर्स के आधार पर अपना दावा करेंगे तो उन्हें प्रशासनिक आदेश का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य किय...