पटना, अप्रैल 9 -- पहली कक्षा में नामांकन लेने वाले बच्चों के पास अगर आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं हैं तो भी बच्चे का दाखिला विद्यालय में होगा। दाखिला औपबंधिक (अस्थायी) होगा और दस्तावेज जमा करने के बाद इसे स्थायी कर दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव शुरू हो चुका है। बच्चों के नामांकन को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय अवर निरीक्षक, सभी प्रखंड आईसीटी समन्वयक और लेखापाल सह डेटा एंट्री ऑपरेटरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।डीपीओ कृतिका वर्मा ने कहा है कि 6 वर्ष पूरा कर चुके या वैसे बच्चे जो अगले कुछ महीने में छह साल की उम्र पूरी करेंगे उनका नामांकन स्कूल में लेना है। यदि उनके सारे कागजात नहीं हैं तो अभिभावकों जल्द से जल्द बन...