रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ, रांची शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप साहू (73 वर्ष) के आकस्मिक निधन से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना के कारण मंगलवार को संघ की ओर से निबंधन (रजिस्ट्री) का कार्य स्थगित रखा गया। संघ के अध्यक्ष पुष्कर कुमार साहू एवं सचिव असीम सिन्हा ने बताया कि सोमवार को कार्य कर घर लौटे कि अचानक वह असहज महसूस किया। अस्तपताल ले जाने के दौरान निधन हो गया। संघ कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कहा उनके असामयिक निधन से दस्तावेज लेखकों के समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.