दस्तावेज नवीस उपेंद्र झा के निधन पर शोक
समस्तीपुर, मई 17 -- सरायरंजन। उजियारपुर प्रखंड के परोरिया पंचायत निवासी वरिष्ठ दस्तावेज नवीस उपेंद्र झा का निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दलसिंहसराय निबंधन कार्यालय सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपेंद्र झा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पांच पुत्र-पुत्रियां शामिल हैं। उनकी बड़ी पुत्री बेबी कुमारी एवं पुष्पा रानी हैं, जबकि पुत्रों में राजेश कुमार झा, राकेश कुमार झा और अमरेश कुमार झा शामिल हैं। इसके अलावा वे पोता-पोती तथा नाती-नातिन से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.