बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा तहसील चांदपुर के नूरपुर क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मै० देशराज खाद भंडार, सैदपुर माफी, नूरपुर, मै. सैनी ट्रेडर्स पूरनपुर नगला, नूरपुर, मै. गायत्री ट्रेडर्स, पूरनपुर नगला, नूरपुर, मै. चौहान ट्रेडर्स, गोहावर, नूरपुर एवं सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड नूरपुर दुकानोंसमिति का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि निरीक्षण के समय पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान किया गया तथा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो आदि में कृषकों को वितरित किए गए उर्वरकों का मिलान किया गया। निरीक्षण के समय उक्त प्रतिष्ठान ऑन पर स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक, बिक्री रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख अपूर्ण पाए गए, अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर संबं...