मुंगेर, अप्रैल 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जमालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में दस्तावेजों को जलाने पर संज्ञान लिया, तथा अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। इधर, जमालपुर बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने जिला प्रशासन के आदेश पर रिपोर्ट भेज दी है। बीडीओ ने बताया कि, घटना के बाद सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि, जमालपुर कार्यालय के रद्दी कागजातों को नष्ट किया गया, न कि किसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जलाया गया। गौरतलब है कि 3 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को जलाया गया था। यहां दो महिलाएं लाल कपड़े में बंधे कागजातों, खतियान जैसा प्रतीत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले करते देखा गया। घटना के दौर...