दस्तावेजों का सही रख-रखाव न होने पर एडीएम नाराज
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पंचायत धौरहरा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का बारीकी से अवलोकन कर अभिलेखों एवं सरकारी रिकॉर्ड की गहन जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव में कमियां मिलने पर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित लिपिक एवं अधिशासी अधिकारी ईओ गौरव सिंह को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित ढंग से संधारण किया जाए तथा आवश्यक रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकारी अभिलेख शासन की महत्वपूर्ण संपत्ति हैं और इनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सभी अभिलेखों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.