दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खोलने का आरोप
कानपुर, जून 9 -- कानपुर, संवाददाता। बिल्हौर के माखनपुरवा गांव निवासी ज्ञान सिंह के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खोलने और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन करने का मामला सामने आया है। बैंक से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया। ज्ञान सिंह के अनुसार उन्हें 22 मार्च 2026 को फेडरल बैंक की अशोक नगर शाखा से खाते में संदिग्ध लेन-देन की जांच के लिए नोटिस मिला। आरोप है कि जब उन्होंने बैंक संपर्क किया तो जानकारी हुई कि उनके दस्तावेज लगाकर 13 अप्रैल 2023 को बैंक में एक खाता खोला गया था। आरोपितों ने उनकी फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया है, लेकिन खाते पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं है। खाता खोलने के लिए भरे गए फार्म में कई जगह व्हाइटनर का प्रयोग किया गया है। उसमें मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.