पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। कुतबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां रहमतुल्ला अलह का पांच रोजा 123 वां सालाना उर्स शरीफ मंगलवार को शुरू हो गया। इस मौके पर उनकी जिन्दगी के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शाहजी मियां के उर्स का आगाज होने के साथ ही जायरीन के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मंगलवार सुबह नौ बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय बर्धन तोमर दरगाह पर पहुंचे। सज्जादानशीन हजरत अल्हाज मुन्ने मियां शेरी ने उनकी दस्तारबंदी कर उर्स का आगाज किया। सज्जादानशीन ने बताया कि शाहजी बाबा पैदाइशी वली थे। उनकी बेशुमार करामातों को लोगों ने देखा। आज भी शाहजी बाबा के चाहने वालों पर उनका फैजान जारी है। यह भी पढ़ें- शाहजी मियां के उर्स का आगाज आज से, उमड़ेंगे जायरीन उन्होंने उर्स के बारे में भी विस्तार से बताया। चादरपोशी और कुल शरीफ में शामिल होने ...