दस्तक देगा एक और पश्चिमी विक्षोभ; दिल्ली-NCR में 4 दिन बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 जून से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाला है। इसका असर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर भी देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है, बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। इस हफ्ते 4 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रहने से 7 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप देखी गई लेकिन, बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी बरकरार रही। हाल ही में हुई आंधी बारिश के चलते वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण तापमान काबू में है। आलम यह है कि अधिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.