हापुड़, अप्रैल 17 -- जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत 860 टीमें जगह जगह रोज पहुंच रही हैं। टीमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों को खोज रही हैं। मरीजों को खोजकर उनका नजदीक के सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। जनपद हापुड़ में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। इसमें दस्तक अभियान 11 अप्रैल से जिलेभर में शुरू हुआ था। गुरूवार को अभियान के तहत जिलेभर में कार्य में जुटी 860 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मरीजों को खोजा। आयुष्मान के कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर घर पहुंचकर मरीजों को खोजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.