हापुड़, अप्रैल 27 -- जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत टीमें संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। 860 टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संचारी रोगों से रोकथाम के उपाय बता रहे हैं।जिला हापुड़ में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ हुआ था। इसी अभियान में दस्तक अभियान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। अभियान में जिलेभर में 860 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमें बुखार, टीबी समेत विभिन्न बीमारियों के मरीज खोज रही हैं। सभी मरीजों की लिस्ट बनाई जा रही है और उन्हें नजदीक के सरकारी अस्पताल से इलाज शुरू कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोगों से रोकथाम के लिए टीमें जुटी हुई हैं। संचारी रोगों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.