उरई, अप्रैल 26 -- उरई। संवाददाता दस्तक अभियान और संचारी रोग अभियान की जानकारी के लिए संयुक्त निदेशक झांसी ने रविवार को अस्पतालों का औषधि निरीक्षक किया। अभियान में तेजी लाने के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संयुक्त निदेशक डॉ जयप्रकाश एवं रविदास एंटोंमोलॉजिस्ट झांसी मंडल झांसी ने आरोग्य मंदिर एट, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी तथा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेरा एवं तुफैलपुरवा का निरीक्षण कर दस्तक अभियान एवं संचारी अभियान के संबंध में मॉनिटरिंग की तथा और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तरीय टीम में चंद्रशेखर जिला मलेरिया अधिकारी, केके पाण्डेय वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, सुरेश नागर मलेरिया निरीक्षक राजकुमार एफडब्लू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...