दस्तक अभियान में खोजे जाएंगे बुखार रोगी
संतकबीरनगर, जुलाई 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जुलाई माह में दस्तक अभियान का संचालन किया जाएगा। इस अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाएंगी और मच्छर जनित बीमारियों का पूरा डाटा तैयार करेंगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अभियान में किन कारणों से बुखार आ रहा है इसको भी सूचीबद्ध किया जाएगा और संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के पास इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान की शुरुआत दस्तक अभियान 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस अभियान में आशाएं घर घर जाएंगी और प्रत्येक व्यक्ति का डाटा तैयार करेंगी। यदि किसी व्यक्ति को बुखार आ रहा है तो उनका पूरा ब्यौरा संकलित करेंगी। मरीज को दिमागी बुखार है या फिर सामान्य बुखार इस बारे में जानकारी लेंगी। यदि किसी बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.