दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षित की गईं आशा
मऊ, जुलाई 6 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में सोमवार को दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें आशा कार्यकत्रियों को 11 से 31 जुलाई तक घर-घर जाकर किस तरह से कार्य करना है, इस अभियान के बारे में बताया गया। बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने आशा कार्यकत्रियों को घर-घर सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षित किया। वहीं बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान को सभी मिलकर सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- गांव-गांव स्वच्छता की दस्तक: डेंगू-मलेरिया पर वार, 31 जुलाई तक चलेगा महाअभियान दस्तक अभियान प्रारंभ होने वाली है, उसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.