उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग को मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने घर घर जाकर भ्रमण कर अभियान की व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान की शत-शत सफलता के लिए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में पिंडारी गांव में आशा एवं हेल्थ सुपरवाइजर के साथ मलेरिया विभाग की टीम ने गांव का भ्रमण किया। जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर, फाइलेरिया इंस्पेक्टर आशुतोष बाजपेयी, मलेरिया इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय एवं दस्तक अभियान में घर-घर सर्वे कर रही आशाओं की मॉनिटरिंग की। वहीं अधिकारियों ने आशाओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अभियान को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान बीके पांचाल हेल्थ सुपरवाइजर, लाली देवी आशा, कृष्णा देवी आशा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...