बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। जनपद में आज से 'दस्तक अभियान' की शुभारंभ किया जाएगा। दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करेंगी, साथ ही संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। इसक लिए गुरुवार को तीन सौ बेड अस्पताल में आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के मरीजों, आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) के लक्षण वाले व्यक्तियों, टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार के संभावित मरीजों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.