नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। आग की घटना के बाद नेचर बाजार में एक बार फिर दस्तकार मेला आयोजित हो रहा है। 15 मार्च को यहां शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी। अब नौ से 20 अप्रैल तक लगने वाले इस मेले में वही कारीगर नए हौसले के साथ लौटे हैं। मेला प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में पहुंचकर कारीगरों का समर्थन करें। छतरपुर और कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन से इस मेले में आसानी से पहुंच सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...