दसुन शनाका ने ठोकी CPL की सबसे तेज सेंचुरी, टूट गया आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Fastest Century in CPL: कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल को शुरू हुए 14 साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज 40 से कम गेंदों में इस टी20 लीग में शतक नहीं जड़ पाया था। हालांकि, 3 सितंबर 2026 की रात को ऐसा हो गया और पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में सीपीएल में शतक जड़ा है। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान दसुन शनाका हैं, जिन्होंने आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड धराशायी किया और नई उपलब्धि अपने नाम की। दसुन शनाका ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिएट्स के लिए खेलते हुए सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़ा, जो इस लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक है। अभी तक तीन बार ऐसा हुआ था, जब किसी बल्लेबाज ने 40-40 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन शनाका उनसे भी आगे निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.