बक्सर, जून 3 -- नावानगर। केसठ प्रखंड के दासियांव गांव में लोहिया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत पंचायत को स्वच्छ बनाने को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान आगामी बरसात के मौसम से पूर्व दसियांव गांव के वार्ड नंबर तेरह में बुधवार को नालियों की सफाई की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक अयोध्या प्रसाद ने किया। स्वच्छता पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों व सफाईकर्मियों के साथ हाथ में कुदाल, झाड़ू और टोकरी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दसियांव गांव के वार्ड नंबर तेरह के नाली और गली की सफाई की गई। इस लोगों को अपने घर समेत आसपास के जगहों को स्वच्छ रखने को लेकर अपील की गई। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कर्मियों के साथ की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की ...