नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में हड़ताल बुधवार को दसवें दिन भी जारी रही। महासंघ की नैनीताल शाखा अध्यख दीप चंद्र चौधरी ने बताया कि आज गुरुवार को महासंघ के प्रांतीय अधिकारी देहरादून में शासन से वार्ता करेंगे। यदि वार्ता सफल नहीं रहती है तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, विपिन पुरोहित, मनमोहन बिष्ट, गोविंद सिंह जनौटी, तुला राम टम्टा, राजेंद्र गिरि, किशोर कुमार, जीसी जोशी, वंदना, वेद प्रकाश, शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवारी, विवेक सिंह, मनोज सिंह, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.