जौनपुर, अप्रैल 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच टकराव अभी थमा नहीं है। अधिवक्ता तहसीलदार रवि रंजन कश्यप और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं। इसी मांग को लेकर 10 वें दिन शुक्रवार को भी उक्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं किए। जिलाधिकारी की ओर से गठित दो सदस्यीय जांच दल भी गुरुवार को कोई समाधान नहीं निकाल पाया। गुरुवार को तहसील अधिवक्ता संघ का शिष्ट मंडल अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से जिला मुख्यालय पर मिला था। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट और न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव प्रताप को तहसीलदार के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के लिए मछलीशहर तहसील भेजा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं-अधिकारियों के बीच टकराव जा...