बलिया, नवम्बर 26 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका के कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बातचीत में समस्या के समाधान का भरोसा मिला। इसके बाद आंदोलन के समाप्ती की घोषणा की गयी। बुधवार की सुबह नपा के स्थाई और आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारी सड़क पर उतरें और मुख्य बाजार तथा गली-मोहल्लों की सफाई की। नपाकर्मियों ने जगह-जगह डम्प कूड़े का उठान किया। कई दिनों बाद पटरी पर सफाई व्यवस्था के लौटने से दुकानदारों और लोगों ने राहत की सांस ली। बकाया वेतन और मानदेय भुगतान समेत 12 सूत्रीय मांग को लेकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे। इसके चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा हुआ था। रविवार को अफसरों ने नगर पंचायतों और ब्लॉकों से सफाईकर्मियों को बुलाया। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.