औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुईं। जिलेभर में कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में कुल 1736 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में 1082 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1024 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 58 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही और परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले पहुंच गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के कला आलेखन, कला प्राविधिक, कृषि अभियंत्रण तथा कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। इन चारों व्यावसायिक विषयों में कुल 754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 712 ने परीक्षा दी, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.