दसवीं शताब्दी में चंदेल राजाओं ने कराया था केदारेश्वर मंदिर का निर्माण
झांसी, अगस्त 9 -- झांसी,संवाददाता। मऊरानीपुर स्थित ऐतिहासिक केदारेश्वर मंदिर सावन में शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। चंदेलकालीन इस प्राचीन मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु और कांवड़ यात्री जलाभिषेक व दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के माध्यम से यहां पेयजल, शेड और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित कर श्रद्धालुओं की सहूलियत बढ़ाई है। मऊरानीपुर के इस केदारेश्वर मंदिर को काफी प्राचीन मंदिर माना जाता है। दसवीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण चंदेल राजाओं ने कराया था। मंदिर में दुर्लभ चंदेलकालीन शिवलिंग है, जो नंदी की पीठ पर विराजमान है। यह भी पढ़ें- 500 कांवड़ियों का जत्था ओरछा रवाना मंदिर के दरवाजे पर पत्थर की सुंदर नक्काशी देखने को मिलती है। कहा जाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.