हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मुनअम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुष्का कुमारी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं जुली रानी ने 94.4 प्रतिशत, सुजल कुमार ने 93.4 प्रतिशत, इस्म रजा ने 93.2 प्रतिशत, संगमित्रा कुमारी ने 92.6 प्रतिशत, मो. अंजल असगर ने 92 प्रतिशत, प्रतीक जायसवाल ने 91.8 प्रतिशत, उमंग शर्मा ने 91.4 प्रतिशत, उत्सव कुमार ने 91 प्रतिशत, आदित्य राज ने 90.2 प्रतिशत तथा अंजलि क...