गोड्डा, अप्रैल 16 -- सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद गोड्डा के कई स्कूलों में गुरुवार को जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में स्थानीय ज्ञान स्थानी पब्लिक स्कूल में बेहतर रिजल्ट आने के बाद शानदार तरीके से आयोजन किया गया। स्कूल में होली, दिवाली और क्रिसमस एक साथ मनाया गया। निदेशक समीर दुबे नें ढोल नगाड़े बजाए, शिक्षकों ने पटाखे फोड़े और सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों नें अबीर गुलाल लगाकर बेहतर परिमाण उत्सव मनाया। इस दौरान इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित भी किया गया। दसवीं बोर्ड में ज्ञान स्थली कोचिंग क्लासेस के बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से संस्थान का दबदबा बरकरार रखते हुए जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के निदेशक समीर कुमार दुबे ने बच्चों के शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि श्रेया कुमारी ने सर्...