चंदौली, मई 1 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड से संचालित इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एग्जामिनेशन (आईसीएसई) दसवीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएसई) बारहवीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। जिले में सेंट मेरी कांवेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा रश्मि सिंह 97.6 प्रतिशत और बारहवीं में सेंट जांस स्कूल कटसिला की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। शिक्षकों और अभिभाकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया。 यह भी पढ़ें- आईएएस बनकर देशसेवा करेंगी रश्मिकटसिला स्थित सेंट जान्स स्कूल का परिणाम कटसिला स्थित सेंट जान्स स्कूल का आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में...