पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता से विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में प्रसन्नता और उत्सव का माहौल व्याप्त है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के पीछे यहां के शैक्षणिक माहौल, विज्ञान शिक्षकों का कुशल निर्देशन और अभिभावकों की जागरूकता को श्रेय दिया है। विद्यालय की छात्रा काव्य झा ने 95.8, शिवानी कुमारी ने 95.6 और रुचि राज ने 95 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर काबिज हुए। इसके अतिरिक्त आदित्य राज ने 94.4, कुमारी कनक ने 93, चंद्रशेखर ने 92, प्रियांशु कुमार ने 91.2, ओजस्वी, रौनक राज और कार्तिक कुमार ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.