दसवीं बोर्ड के परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे किए गए सम्मानित
खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । निज प्रतिनिधि शहर के एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल के विशेष प्रात: कालीन सभा में दसवीं बोर्ड के परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती उमा मिश्रा ने कहा कि हमारे स्कूल के 244 बच्चों के परीक्षाफल में 26 बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किया। इस विशेष प्रात: कालीन सभा में स्कूल की टॉपर अनुष्का कुमारी, तृतीय स्थान लाने वाले अभिज्ञान आनंद, आराध्या और अन्य टॉपर्स श्रुति सुशील, रागिनी, शौर्य मिश्रा, अभिज्ञान सिंह और शिवांश सम्मानित हुए। इस अवसर पर स्कूल के वरीय शिक्षक सुनील कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह ने सभी बच्चों को भविष्य में अच्छे अंक लाने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.