लखनऊ, फरवरी 16 -- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्म खोलकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह की महिला समेत चार को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी साइबर थाना, क्राइम सेल और इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मास्टरमाइंड की करीबी व 10वीं फेल तबस्सुम ने गिरोह की बागडोर अपने हाथ ले रखी थी। वह ठगी का तानाबाना बुनती थी। प्राथमिक जांच में गिरोह द्वारा 16 बोगस फर्म खोलकर पौने तीन करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। गिरोह में कई सीए भी जुड़े थे। वह जीएसटी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्म के स्थलीय सत्यापन में गलत रिपोर्ट लगाते थे। कई कर्मचारी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में कानपुर नगर की जूही कॉलोनी के रहने वाली तबस्सुम, कल्याणपुर का प्रशांत बेंजवाल, दीन दय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.