भागलपुर, अप्रैल 30 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हुआ। जिसमें नाथनगर स्थित सेंटपॉल स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने दसवीं में स्कूल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र प्रियांशु कुमार ने 94.60%, युवराज सिंह ने 94.20%, दीपक लाल ने 93.80 फीसदी, दूसरे प्रियांशु ने 92.60 प्रतिशत, दीपा भारती ने 92.20% अंक लाकर स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्राचार्य बासिल माइकल क्वाड्रस ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- सौभाग्य ने किया विद्यालय टॉप यह भी पढ़ें- कार्मेल के प्रांजल को आईसीएससी मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक यह भी पढ़ें- बिशप स्कूल के सभी 133 छात्र-छात्राएं सफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...