पिथौरागढ़, अप्रैल 16 -- संतोष, पिथौरागढ़। सीबीएसई दसवी बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप करने वाले ऋषभ कफलिया को सम्मानित किया गया। गुरुवार को नगर के दौला में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में लोगों ने ऋषभ को पुष्पगुच्छ देकर छात्र की मेहनत को सराहा। भावना ने कहा कि ऋषभ ने अपनी मेहनत से जिले में सबसे अधिक अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋषभ के जुड़वा भाई राघव कफलिया को भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। पिता जितेंद्र कफलिया पूर्व सैनिक हैं। मां सोनी कफलिया घर पर ही सिलाई का काम करती हैं। कफलिया परिवार मूलरूप से डीडीहाट का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में सम्मान समारोह का आयोजन सम्मानित करने वालों में भूपेश नगरकोटी, रुकमणि नगरकोटी, दीपा नगरकोटी, मंजू, रीतू,अनीता कापड़ी...