मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दसवीं के फाइनल रिजल्ट में देरी से बच्चों का नामांकन अटका है। सीबीएसई 10वीं में दूसरी बोर्ड देने वाले लाखों बच्चे ऊहापोह में है। दूसरी बोर्ड रिजल्ट में देरी से वे न तो विषय का चयन कर पा रहे हैं और न ही आगे की तैयारी कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा के रिजल्ट में देरी, लाखों छात्र परेशान; नहीं हो पा रहा 11वीं में नामांकनदूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जिन बच्चों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा भी दी है, उसमें दोनों बोर्ड में से जिसमें बेहतर अंक आएगा, वही अंतिम रिजल्ट होगा। मई में ही दूसरी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। 30 मई तक कॉपी जांची की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जिले में भी सैकड़ों बच्चे रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट में देरी के कारण वे 11वीं में नामांकन नहीं ले पा रहे है...