दसवीं के छात्र नौ अगस्त तक मांग सकेंगे उत्तर पुस्तिका
आगरा, अगस्त 6 -- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र नौ अगस्त तक मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी पाने के लिए प्रति विषय Rs.300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद स्कैन कॉपी छात्र के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध कराई जाएगी। स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्र अंकों की दोबारा जांच के लिए 16 से 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: 10वीं की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन 9 अगस्त तक इसमें कुल अंकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.