दसवीं के छात्र ने शुरू किया एक पेड़-एक परिवार अभियान
सासाराम, अगस्त 30 -- सासाराम, एक संवाददाता। शहर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान का रूप देने के लिए दसवीं कक्षा के छात्र रुद्रांश पांडेय ने अनोखी पहल शुरू की है। अपने पॉकेट खर्च से मिले पैसों से उन्होंने द वसुधयन संस्था की शुरुआत की है। संस्था की ओर से एक अगस्त से एक पेड़-एक परिवार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 60 परिवारों को अभियान से जोड़ा जा चुका है।
संस्था का लक्ष्य संस्था का लक्ष्य एक हजार परिवारों को इससे जोड़ना है। रुद्रांश का कहना है कि पौधरोपण के बाद अक्सर लोग पौधे के साथ तस्वीर खिंचवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं। जबकि पौधे को पेड़ बनाने के लिए उसकी नियमित देखभाल जरूरी है। इसी सोंच के साथ संस्था प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रही है। पौधे उपलब्ध कराने के बाद संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.