प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। खुल्दाबाद थानाक्षेत्र के कालाडांडा, हिम्मतगंज में शनिवार देर रात दसवीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कालांडांडा निवासी राम सिंह का बेटा 17 वर्षीय आदर्श कुमार लूकरगंज स्थित एक स्कूल में दसवीं में पढ़ता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घरवालों को घटना की जानकारी तब हुई जब मां रेनू देवी ने घर की एक छोटी बच्ची को कमरे में यह कहकर भेजा कि जाकर देखो भइया क्या कर रहा है। बच्ची जब कमरे में पहुंची तो आदर्श को पंखे से लटका देख घबरा गई और शोर मचाया। परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और आदर्श को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श दो भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.