गिरडीह, फरवरी 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत कुदर के सुखलाई बागी में संचालित विवेकानंद शैक्षणिक संस्थान में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर 10 वीं क्लास के छात्र - छात्राओं को विदाई दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई। शिक्षक विकास यादव के द्वारा इस मौके पर बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। विदाई लेने वालों में साहिल, निखिल, पंकज कुमार, मुरली कुमार, दीपक कुमार, प्रीति कुमारी, रुपाली, नैना, अंजलि, सिया, सपना, संजू, कोमल, आरती आदि छात्र-छात्राएं शामिल हैं। फोटो - 03 जीआरडी 82, विदाई लेने वाले छात्र - छात्राएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.