सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में कक्षा दसवीं के भैया-बहनों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय के सचिव चंदेश्वर मुण्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ संकुल प्रमुख संतोष दास एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक विशिष्ट उपस्थिति के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ओउम तथा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद भैया-बहनों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर कक्षा दशम् के भैया-बहनों ने मंच से अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए। उधर बानो के एसएस 2 उवि बानो में दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए शुभकामना सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक एवं शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.