लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकली 10वीं कक्षा की एक छात्रा अपनी सहपाठी के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। मूल रूप से उन्नाव जिले के बर्रा थाना अंतर्गत ईनायतपुर गांव की निवासी किरन वर्मा, पत्नी रघुवीर वर्मा, फिलहाल लखनऊ के न्यू इन्द्रपुरी, थाना कृष्णा नगर में अपनी 17 वर्षीय बेटी रागिनी के साथ रहती हैं। रागिनी कक्षा 10 की छात्रा है और पास के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है।परिजनों के अनुसार, 6 मई को रागिनी अपनी सहेली ललिता रावत, पुत्री संत राम रावत, निवासी हैडिल कालोनी, थाना कृष्णा नगर, के साथ स्कूल के लिए घर से निकली थी। हालांकि, स्कूल से लौटने का समय बीत जाने के बाद भी दोनों किशोरियां घर नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दो...