बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- गांव बराल स्थित प्रेम इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं में छात्रा वर्षा तोमर ने 84 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, इशांत ने 80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान व मानवी ने 74 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही इंटरमीडिएट में रोहिणी ने 77 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, उमा ने 73 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान व अल्फी ने 72 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...