दसवीं की छात्रा के अपहरण का आरोप, छह पर प्राथमिकी
मधुबनी, जुलाई 9 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र की एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता के आवेदन पर पुलिस ने राजकुमार मुखिया समेत छह नामजद और एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को आरोपित बोलेरो वाहन से जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपित इससे पहले भी उनकी पुत्री का अपहरण करने का प्रयास कर चुका था। उस समय सामाजिक पंचायत में समझौता कर लिखित कागजात भी तैयार किए गए थे। इसके बावजूद दोबारा घटना को अंजाम दिया गया। आवेदक ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है। उन्होंने पुलिस से छात्रा की सकुशल बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.