मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राम सहाय छपरा में रविवार सुबह किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव मिला। मृतका नरगिस खातून (16) दसवीं की छात्रा थी। उसका शव घर में ही दुपट्टा के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। छात्रा के पिता मो. खलील हैदराबाद में मजूदरी करते हैं। नरगिस अपनी मां के साथ गांव में रह रही थी। दादा मो. एजाबुल ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे घर के सभी लोग जग गए। पोती भी कुछ देर के लिए बाहर निकली थी। उसके बाद फिर घर चली गई। इसी बीच घर में फंदे से लटकी पोती पर पतोहू की नजर पड़ी। छात्रा के पिता मो. खलील ने दो शादी की है। दूसरी पत्नी और उसके दो बेटे के साथ हैदराबाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.