दसवीं का छात्र गायब, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
रांची, मई 25 -- रांची। बरियातू पंचवटी पूरम निवासी 15 वर्षीय छात्र अश्वीन आनंद उर्फ आसू लापता हो गया। इस संबंध में पिता सुमन राय ने पुत्र के गायब होने की सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुमन राय ने पुलिस को बताया कि 24 मई को घर से बिना बताये निकला। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। मगर, उसका कुछ पता नहीं चला। उनका पुत्र एक प्रतिष्ठित स्कूल में दसवीं का छात्र है। इधर, पुलिस छात्र की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.