गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। फर्रुखनगर के वार्ड-13 स्थित निजी स्कूल के परिसर में बने कमरे में सोमवार देर शाम दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र के पिता इसी स्कूल में केयर टेकर हैं। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय आकाश कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। छात्र का परिवार मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश के पिता 15 साल से इसी स्कूल में केयर टेकर का काम करते हैं, जबकि मां किसी वेयरहाउस में काम करती हैं। परिवार स्कूल में ही ऊपर बने कमरे में रहता है। परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई उस दौरान आकाश कमरे में अकेला था। कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.