पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीते शनिवार को आशीष बोलता भारत की ओर से शहर के प्रेक्षागृह में आयोजित दसवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि दसवीं की परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक आशीष मेहता, रितु सिंह थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.