बरेली, अप्रैल 7 -- शाही, सोमवार को शाही कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर मोहल्ले के व्यक्ति का दसवां संस्कार हो रहा था। दसवा संस्कार में कस्बा व आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। दसवां में गांधीनगर के ज्योतिषी अरविन्द भी पहुंचे। अरविन्द ने बताया गांधीनगर के राम विलास व भगवानदास उनसे गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने अरविन्द को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे अरविन्द घायल हो गए। अरविन्द की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल को अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.