फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। युवा विकास समिति ने धूमधाम से दसवां वार्षिकोत्सव मनाया। पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि युवा विकास समिति ने नई सोच के साथ बेहतरीन तरीके से काम किया है। कहा कि जिले को नई पहचान दिलाने में युवाओं की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, साहित्यकारों कवियों, चिकित्सकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजय दत्त द्विवेदी, शिवचंद्र शुक्ला, प्रवीण पांडेय, लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, अनुराग मिश्रा, हेमलता पटेल, रिंकू लोहारी, विद्याभूषण तिवारी, रूपम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.