दसलक्षण पर्व की तैयारियां जोरों पर, दुल्हन की तरह सजाए जा रहे मंदिर
बागपत, सितम्बर 13 -- बड़ौत। साधना, आत्मशुद्धि और खुद को आध्यात्मिक ऊंचाई पर ले जाने का जैन समाज के दशलक्षणा महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। सभी मंदिरों व रास्तों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जैन समाज के अनुसार दशलक्षण महापर्व 16 से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान दूर दराज से भी श्रद्धालु बड़ौत, बड़ागांव पहुंचेंगे। कई श्रद्धालु दस दिन उपवास और विशेष तप-साधना करेंगे। आचार्य आर्जव सागर महाराज ने कहा कि दशलक्षण भारतीय संस्कृति का महान पर्व है। यह पवित्रता और प्रसन्नता का उत्सव है। उन्होंने श्रद्धालुओं की तप-साधना निर्विघ्न पूरी होने की कामना की। दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, अजितनाथ मंदिर में विधान का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पर्यूषण पर्व को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई साफ-सफाई वहीं रात्रि में सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.