उन्नाव, फरवरी 5 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के जोगीकोट गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रसूलपुर और दसदान की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें रसूलपुर रूरी की टीम को दसदान ने मैच हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दसदान की टीम ने पांच ओवर 60 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर रूरी की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार दसदान की टीम ने फाइनल मैच जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच में वैस लिप्टी ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हे मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता व उपविजेता टीम को आयोजकों ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...